Monday, April 29, 2024
No menu items!

दिशा संस्थान ने मनायी सावित्री बाई फुले की जयंती

जौनपुर। देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 192वीं जयंती मनायी गयी। जनपद के दुधौरा में आयोजित कार्यक्रम में संविधान और महिलाओं की शिक्षा दशा और दिशा पर संगोष्ठी का आयोजन भी आयोजनहुइा। दिशा संस्थान की तरफ से आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करके समाज में उनके योगदान पर चर्चा किया। साथ ही महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा की स्थिति और भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम महिला, पुरूष, बच्चे आदि उपस्थित रहे। अन्त में लाल प्रकाश राही ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular