Monday, April 29, 2024
No menu items!

शत-प्रतिशत अनुदान पर जैविक किट का हुआ वितरण

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ विकास खंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में जैविक खेती पर संगोष्ठी रविवार को सम्पन्न हुआ। कृषि विभाग एवं नमामि गंगे योजना के तहत दर्जनों किसानों को चार हजार मूल्य के जैविक किट निःशुल्क में शत प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। कार्यक्रम में किसानों को परंपरागत कृषि के विषय में कृषि अधिकारी राहुल ने जानकारी दी।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पांडेयपुर-पहड़ियां क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि जैविक खेती के लिए सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसका लाभ किसान उठाएं और क्लस्टर बनाकर के जैविक खेती करें जिसमें किसानों की आय में वृद्धि होगी।वहीं कृषि तकनीकी सहायक नवीन उपाध्याय ने जैविक खेती पर चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सदस्य अरविंद चौबे ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे, ग्राम प्रधान उदयपुर सुद्धू राम, प्रगतिशील किसान विनोद पांडेय, राजेश पटेल, प्रकाश पटेल, रोशन, सच्चिदानंद चौबे, चंद्रबली चौबे, सुशीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular