Monday, April 29, 2024
No menu items!

ईद और चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुंगरा नगर में किया फ्लैग मार्च

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। ईद एवं नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुज झा और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने बुधवार को स्थानीय नगर पालिका का अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि निकाय चुनाव को गम्भीरता से लेते हुए सकुशल सम्पन्न कराए। उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किए जा रहे नोड्यूज के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त किया।
नगर पालिका निरीक्षण के पश्चात दोनों अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ नगर के मुख्य तिराहे से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए समूचे नगर में भ्रमण करते हुए नई बाजार तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ। नगर के दौरान दोनों अधिकारियों ने नगरवासियों से शान्तिपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों में शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान में भाग लेने और निर्भय होकर मतदान करने की अपील किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों को आगाह किया कि निकाय चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular