Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

  • विधि-विधान से किया गया भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शहर से लेकर गांव तक रोशनी का महापर्व दीपावली पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों में पूरे विधि विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की गई। पूजन के साथ सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।

पूरा शहर इस महापर्व पर रोशनी से जगमग दिखाई दिया। रात भर आतिशबाजी चली और धूम धड़ाका हुआ। दीपावली के पर्व को लेकर लोग कई दिन से तैयारियों में जुटे थे। रविवार को पूरे उल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी आदित्य जायसवाल व उनकी पत्नी मोहिता जायसवाल ने बताया कि भगवान श्री गणेश व मां लक्ष्मी से सभी के सुख शांति की कामना की।

समाजसेवी अजय जायसवाल ने पत्नी सविता जायसवाल के साथ अपने प्रतिष्ठान पर पूजन के बाद पूरे परिवार के साथ आतिशबाजी का लुत्फ लिया। समाजसेवी व निहारिका ब्यूटी सैलून के ऋषिराज जायसवाल व उनकी पत्नी खुशबू जायसवाल ने पूरे परिवार के साथ पूजन के बाद दीपावली मनाते दिखायी दिये। सभी ने नगर व समाज की सुख शांति व समृद्धि के लिये भगवान गणेश व माता लक्ष्मी से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular