Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

जौनपुर। सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने के प्रयासों के क्रम में अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति/जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में सडक सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एजेण्डा बिन्दुओं की गहनतापूर्वक चर्चा हुई और जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी। उक्त के साथ एआरटीओ प्रशासन द्वारा जौनपुर से आजमगढ रोड, जौनपुर से सुल्तानपुर रोड, जौनपुर से मछलीशहर रोड एवं जौनपुर से वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना सम्भावित स्थानों की निरीक्षण पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी द्वारा पत्रावली के निरीक्षणोपरान्त उक्त समस्त मार्गों से सम्बन्धित विभाग को सड़क ठीक करने, लिंक मार्गो पर गति अवरोधक लगाने जगह-जगह साइनेज लगाने एवं सड़क के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हाने अधि.अभि. पी0डब्लू0डी0 को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले सड़कों के किनारे पेडों पर भी रेफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा शास्त्री पुल की मरम्मत हेतु भी निर्देशित किया गया। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आर०ए० चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह, ए०आर०टी०ओ० (प्रशासन) एस0पी0 सिंह, ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) स्मिता वर्मा, टी०आई० जी०डी० शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता जैनू राम, एनएचआई के अधिकारी मृत्युंजय यादव सहित सड़क सुरक्षा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular