Monday, April 29, 2024
No menu items!

जल जनजीवन मिशन कार्य का डीएम ने लिया जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने विकास खंड बरसठी की ग्राम पंचायत हरिद्वारी में चल रहे जल जनजीवन मिशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बोरिंग का कार्य हो गया है। कार्य की गति बहुत धीमी पाई जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कंपनी द्वारा 43 गांव में डीपीआर स्वीकृत होने के बावजूद भी कार्य नहीं शुरू किया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एफकॉन कंपनी के विरुद्ध पत्र लिखने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मंगवाई जाय। इस अवसर पर सीनियर इंजीनियर अमित तिवारी, इं. अनिकेत निमकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular