Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्वांचल गौरव सम्मान से नवाजे गये डा. आलोक पालीवाल

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर के पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल को पशुधन चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप पूर्वांचल गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुये उन्हे बधाई दी है।

विदित है कि जनपद के परियावां क्षेत्र के कुड़वा (बरबसपुर) गांव में द्वारिका माई चैरिटी नामक सामाजिक संस्था द्वारा मंगलवार को पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन किया गया था, संस्था के चयन समिति द्वारा पूर्वांचल के शिक्षा, कृषि, कला, चिकित्सा व खेल जगत में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों का चयन उक्त सम्मान के लिए किया गया था।

महोत्सव में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर राजनाथ चौबे द्वारा डा. आलोक सिंह पालीवाल को पूर्वांचल गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। गौरतलब हो कि डा. पालीवाल पशु चिकित्सा, शल्य चिकित्सा एवं चिकित्सा विषयक लेख आदि के लिए प्रशस्ति पत्र, सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान व लुई पाश्चर अवार्ड आदि से सम्मानित किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular