Monday, April 29, 2024
No menu items!

डा. मनोज ने प्रधानाचार्य पद पर ग्रहण किया कार्यभार

शिक्षकों व शुभचिन्तकों ने हर्ष प्रकट करते हुये दी बधाई
बस्ती। जनपद के रायठ स्थित किसान सर्वोदय इण्टर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित प्रधानाचार्य डाॅ. मनोज सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक अजय पाण्डेय द्वारा डाॅ. सिंह को कार्यभार ग्रहण कराया गया। जनपद के पिपरा गौतम निवासी डाॅ. मनोज का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्य पद पर हुआ था।
प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण कराने उपरांत नवागत प्रधानाचार्य डाॅ. सिंह को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया।गौरतलब है कि डाॅ. सिंह विनम्र स्वभाव के साथ ही एक योग्य एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाये हैं। कार्यभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही शिक्षकों के साथ मित्रों, शुभचिन्तकों एवं परिवार वालों ने हर्ष प्रकट करते हुये बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular