Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डा. मारिया फारूकी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों का किया किया नि:शुल्क उपचार
महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित दी गयी जानकारी
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित उदय एकेडमी में स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें एली केयर की डायरेक्टर डा. मारिया फारूकी ने लगभग सैकड़ों मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा देने के साथ ही सेमिनार में महिलाओ के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।
बता दें कि हिमालया वेलफेयर कंपनी के बैनर तले महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एव सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें अतिथियों का परिचय उदय एकेडमी की प्रिंसिपल संगीता जायसवाल ने दिया। संचालन हिमालय वेलफेयर कंपनी के फार्मा सेल्स ऑफिसर मनीष कुमार ने किया। साथ ही कंपनी के रीजनल मैनेजर वाराणसी अमित श्रीवास्तव ने कंपनी द्वारा दी जा रही सेवाओं व कंपनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सेमिनार में डायरेक्टर डॉ. मारिया फारुकी ने महिलाओं संबंधित रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उसके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हिमालय कंपनी के सेवा के बारे में बताते हुए कहा कि महामारी फोन नारमल रखने के लिए इवकेयर सिरप, लिकोरिया के लिए क्यूकाल टैबलेट सिरप, कैलशियम सप्लीमेंट के लिए रियास्टो टेबलेट दी जाती है। आप इसे चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही देते हैं।
उदयन एकेडमी की प्रिंसिपल संगीता जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम हमने महिलाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य और जागृति अभियान के अंतर्गत समर कैंप के चौथे दिन जोड़ा था।
इस आयोजन को सफल बनाने में एली केयर हॉस्पिटल की टीम में नेहा, नीरा, दिशा, सोनम, पूनम, अरहमा, एकेडमी की टीम विद्यालय के डायरेक्टर राजेश जायसवाल, प्रधानाचार्य मनीषा दुबे, अनीता यादव, कीर्ति श्रीवास्तव, निवेदिता, नीतू जायसवाल, शशिबाला, तस्वीर सोनी, हिमालया वेलफेयर कंपनी के सेल्स ऑफिसर मनीष कुमार, रीजनल मैनेजर अमित श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular