Monday, April 29, 2024
No menu items!

संगत—पंगत महिला शाखा की डा. प्रतिमा बनीं संयोजक

डा. कल्पना श्रीवास्तव महिला जिलाध्यक्ष चुनी गयीं
जौनपुर। डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव निवासी सुंदर नगर को संगत पंगत महिला शाखा की संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश व डॉ कल्पना श्रीवास्तव निवासी बाजिदपुर संगत पंगत महिला शाखा का जिलाध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज के लोगो ने बधाई देकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थापक आरके सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट के नेतृत्व में संगत पंगत मजबूत हो रहा है। इन दोनों लोग के मनोनयन से संगत पंगत महिला शाखा मजबूत होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा कि संगत पंगत से लोगो का जुड़ाव बढ़ रहा है लोग स्वय से जुड़ रहे है।संस्था का उद्देश्य पूरा हो रहा है। महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही जिला महिला टीम का गठन किया जाएगा।
इन दोनों लोग के मनोनयन पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, शरद श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, महासचिव अजय वर्मा, सन्दीप श्रीवास्तव पत्रकार, अनीस श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, दया शंकर निगम, राकेश श्रीवास्तव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular