Monday, April 29, 2024
No menu items!

डा. रणजीत ने ग्रहण किया प्राचार्य का पदभार

  • सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गयी विदाई

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने 30 जून को सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर विदाई की। प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ने निवर्तमान प्राचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ दीर्घ जीवन की कामना की। प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने सहकर्मियों से निष्ठा और ईमानदारी से स्वधर्म पालन की अपेक्षा एवं सहयोग की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राकेश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अरविंद सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ लक्ष्मण सिंह, डॉ अवधेश मिश्रा, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ पंकज सिंह, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ वंदना तिवारी, जितेंद्र सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ संदीप सिंह, प्रीतेश सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, सहायक अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, शिवमंगल सोनी, ज्वाला प्रसाद, राजेश सिंह, मो. इदरीश, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular