Monday, April 29, 2024
No menu items!

डा. सुमन यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनीं

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर की गयी नियुक्ति
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही ने जौनपुर निवासी डॉ सुमन यादव को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया। इसके लिए डा. सुमन यादव को लखनऊ में आमंत्रित कर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि डा. सुमन मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेशारा की डायरेक्टर एवं शिक्षाविद् हैं।

वह वर्तमान में जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वघोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ की महामंत्री भी हैं। यह लंबे समय से पार्टी से जुड़कर क्षेत्र में काम कर रही हैं। डॉ सुमन सरायख्वाजा क्षेत्र के लपरी नसीरा की निवासी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से वह काफी गदगद है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी व सपा के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगी और संगठन को मजबूत करने के साथ बूथ स्तरीय अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ूंगी। उनके इस नियुक्ति पर कालेज प्रबंधकों व लोगों ने उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular