Monday, April 29, 2024
No menu items!

पिकअप व क्रेटा की हुई भिड़ंत में चालक गम्भीर रूप से घायल

विपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार के विशेषरपुर चौराहे के समीप शाहगंज हाइवे प रविवार पिकअप तथा क्रेटा चार पहिया वाहन में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर से क्रेटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक के सिर में भी चोटे आई। लहूलुहान क्रेटा चालक अशफ़ाक अहमद पुत्र मो. इदरीश अहमद निवासी थाना खेतासराय को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पिकअप चालक का पता नही चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार खेतासराय की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार क्रेटा शाहगंज हाइवे के विशेषरपुर क्षेत्र में पहुंचा ही था की चौराहे के समीप विशेषपुर की तरफ से आ रहे पिकअप से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेटा चालक अशफाक अहमद लहुलुहान हो गया। पहुंचीं पुलिस ने दोनों वाहनों को ट्रैक्टर से खिंचवाकर किनारे लगवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप अपने साइड बाएं तरफ से चल रही थीं कि सामने से क्रेटा की भिड़ंत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular