Monday, April 29, 2024
No menu items!

भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को लाठी—डण्डे से पीटा

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक महिला को लाठी डंडे से मार पीट दिया। जब मौके पर पुलिस पहुची तो उक्त मनबढ़ फरार हो गये। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी रीता पत्नी रमेश कुमार व राम आसरे में पुराना भूमि विवाद चल रहा था।

रीता का पति रमेश रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहता है। रविवार को सुबह रीता उक्त विवादित जमीन पर ईंट का चट्टा लगा रही थी जिसकी जानकारी उसके विपक्षी राम आसरे को हो गई। वह अपने परिवार के सदस्य कमलेश के साथ आ गया। उसने ईट का चट्टा लगाने से रीता को मना किया जिस पर दोनों तरफ से झड़प होने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान राम आसरे और कमलेश ने रीता को धक्का देकर गिरा दिया तथा लाठी डंडे से मारपीट दिया। रीता ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दिया जिस पर पुलिस को आता देख महिला को मारने पीटने वाले दोनों लोग फरार हो गए। उक्त प्रकरण में महिला ने थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दे दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular