Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मिशन ग्रीन में पूविवि को 400 पौधे मिले

विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन ग्रीन के तहत 400 पौधे प्रदान किए गए हैं। परिसर की खाली जगह में यह पौधे लगाए जाएंगे।

बता दें कि हम हिंदुस्तानी ट्रस्ट की तरफ से पर्यावरण बचाने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन ग्रीन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संमन्वयक डा. राज बहादुर यादव को मिशन ग्रीन के तहत 400 पौधे ट्रस्ट की ओर से देते हुये यह कहा गया कि परिसर में हर खाली जगह पर यह पौधे लगाए जाएं। इसमें औषधि के पेड़ शामिल हैं।

एनएसएस के संमन्वयक डा. यादव ने बताया कि यह बेहतर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके जरिए पर्यावरण बचाने और बढ़ाने के प्रति लोग जागरूक होंगे और यह कार्यक्रम बृहद रूप से चलाया जाएगा। मिशन ग्रीन में पौधा देकर सहयोग करने वाले उपनिदेशक प्रवीण खरे व वन दरोगा राजेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आनंद यादव, अमन कश्यप, सौरभ कुमार, सुमित सिंह, विष्णु कुमार, आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे। मिशन ग्रीन का संचालन अश्वनी यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular