Monday, April 29, 2024
No menu items!

29 जून को मनाया जायेगा ईद उल अज़हा: हाजी इमरान

जौनपुर। ईद उल अज़हा का त्यौहार देशभर में 29 जून को मनाया जायेगा। यह मुसलमानों का अहम त्यौहार है इस महीने में मुसलमान हज अदा करने के लिये सऊदी अरब जाते हैं। इस पवित्र महीने में मुसलमान हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत कुर्बानी की रस्म को जानवर ज़बह करके अदा करते हैं। उक्त जानकारी देते हुए मछलीशहर सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी इमरान खान ने 29 जून को ईद उल अज़हा मनाने का ऐलान किया। सरपरस्त कमेटी ने अपील किया कि मुसलमानों को मस्जिदों में नमाज अदा करने और जिलेभर में साफ सफाई का ख्याल रखने व आपसी भाईचारा कायम रखने की गुजारिश की। साथ में यह भी कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान न पहुंचाये। मुसलमानों से अपील किया की जानवरों की कुर्बानी करते वक्त अपने इलाके की साफ सफाई रखने पर जोर दें। इस मौके पर सरपरस्त सीरत कमेटी हाजी इमरान खान और ईदगाह कमेटी के मुतवल्ली/सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि शाही ईदगाह में 7 बजे, शाही जामा मस्जिद 7:10 और जामा मस्जिद में 7:15 बजे नमाज के बाद और दीगर मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी। इस मौके पर दोनों कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular