Monday, April 29, 2024
No menu items!

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पुराना चौक मोहल्ला स्थित बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में शनिवार को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत 25 वार्डों के सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने चेयरमैन रचना सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद निर्वाचित सभासदों में छेदीलाल वर्मा, प्रेमचंद, सुशीला देवी, शिव प्रसाद, आरती, राम मिलन, संगीता जायसवाल, सिकंदर साहू, संगीता यादव, चंद्रकला, गणेश चौहान, श्रेयांस गुप्ता, किरन सोनी, मोहसिना, अबदुल्ला, रेखा, सपना, मूर्ता देवी, जानकी सोनी, तैयबा नूर, मनीष जायसवाल, अर्पित जायसवाल, मो. फैजान, राम प्रसाद, मो. परवेज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चेयरमैन पर शाहगंज नगर पालिका की जनता ने भरोसा करते हुए जिस तरह से ऐतिहासिक जीत दिलाई है, उसी तरह से नगर का विकास भी होना तय है। कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष अवध नाथ पाल, जिला महासचिव हिसामुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्रहरि एडवोकेट ने किया। अंत में चेयरमैन पति वीरेन्द्र सिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संजय यादव एडवोकेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रदीप गिरी, जसीम खान, रमेश चंद जायसवाल, फिरतू राम यादव, एखलाक अहमद, अन्नू मोदनवाल, अखिलेश यादव, अशोक अग्रहरि, विशाल यादव, सुरेंद्र यादव प्रधान, गुलाम साबिर, मो. सरफराज, विशाल जायसवाल, मिन्हाज, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, डाॅ. रत्नेश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular