Monday, April 29, 2024
No menu items!

साधन सहकारी संघ नौपेड़वा में संचालक मण्डल का चुनाव सम्पन्न

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। साधन सहकारी संघ नौपेड़वा में बुधवार को संचालक मंडल सदस्य का चुनाव संपन्न हुआ। शाम को घोषित हुए चुनाव परिणाम में बेलापार से अंकित यादव पुत्र महेंद्र यादव ने निवर्तमान अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को 78 वोट से हराया। मितावा में मंजू पांडेय पत्नी शैलेन्द्र पाण्डेय ने कृष्णकांत को 1 वोट से हराया। इसी तरह दरियावगंज से दिव्येष यादव ने राजेश मिश्रा को 1 वोट से हराया। कर्तिहा से अनीता यादव ने प्रमिला देवी को 1 मत से हराया। इसके अलावा अर्धपुर से मेवा लाल, अलहदिया से रामसूरत चौहान, चवरी से कुसुम सिंह, चितौड़ी से वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चुरामनपुर से विनोद कुमार, वीरभानपुर से जय प्रकाश, बेलापार से राजेश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular