Monday, April 29, 2024
No menu items!

सहकारी संघ नौपेड़वा के संचालक मण्डल के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

बक्शा, जौनपुर। साधन सहकारी संघ नौपेड़वा में आज संचालक मंडल अध्यक्ष (सभापति) का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। सभापति का नामांकन अंकित यादव पुत्र महेंद्र यादव ने किया। विपक्ष से दोपहर 12 बजे तक कोई नामांकन करने नहीं पहुंचा। तत्पश्चात अंकित यादव को निर्विरोध मंडल अध्यक्ष (सभापति) घोषित कर दिया गया।

अंकित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़े—बड़े दिग्गज नेता कई दिनों से सत्ता के दम पर हमको हराने का पूरा प्रयास कर रहे थे लेकिन आज सभापति के नामांकन तक नहीं करने आये और हम निर्विरोध चुने गये। इस दौरान बक्शा पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, अमित पाठक, अजय सिंह बेचू, परवेज आलम, अंकित पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular