Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जेसीआई जौनपुर क्लासिक का चुनाव सम्पन्न, शिवम अध्यक्ष बने

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु आम सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता कर रहे निर्वाचन अधिकारी सुजीत अग्रहरि ने बताया कि सत्र 2023 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एकमात्र उम्मीदवार शिवम सिंह ने दावेदारी पेश कर पर्चा भरा जिसको पूर्ण रूप से वैध पाया गया।

संस्था के समस्त सदस्यों ने शिवम का अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु समर्थन किया। ऐसे में शिवम को सत्र 2023 हेतु निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चयनित किया गया जिनका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

साथ ही सचिव पद हेतु योगेश साहू व कोषाध्यक्ष पद हेतु रणजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी। तत्पश्चात् संस्थापक अध्यक्ष ने नवचयनित अध्यक्ष को बधाई दिया जिसके बाद वर्तमान अध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने नवचयनित अध्यक्ष की क्षमताओं में अपना भरोसा जताया।

इस अवसर पर मधुसुधन बैंकर, कार्तिक सेठी, अजय गुप्ता, श्याम सेठ, सरवन सेठ, राजीव साहू, अमित पांडेय, विष्णु सहाय, मनीष गुप्ता, संजीव साहू, रशाल बरनवाल, शुभम साहू, हसन अब्बास, गोपाल साहू, राजेश किशोर, राजेश अग्रहरी, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular