Monday, April 29, 2024
No menu items!

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाहगंज का चुनाव सम्पन्न

  • नेम चन्द अध्यक्ष व आनन्द चुने गये मंत्री

शाहगंज, जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाहगंज का चुनाव शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय पख्खनपुर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक सोनकर ने किया। चुनाव अधिकारी बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शंकर सिंह तथा पर्यवेक्षक शैलेश चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, वाराणसी मंडल संयोजक डॉ. संतोष तिवारी, जिला मंत्री डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज के ब्लॉक अध्यक्ष सजल कुमार सिंह, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक सोनकर ने संबोधित करते हुए संघ की उपयोगिता, महत्ता, किये गये संघर्ष और संघर्षों से प्राप्त होने वाले लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संतोष कुमार तिवारी मंडल संयोजक वाराणसी, मंजू पाण्डेय प्रदेश संयुक्त मंत्री, अनुपम श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। नामांकन पत्र के रूप में सभी पदों पर मात्र एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नेम चन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर यादव, मंत्री आनन्द सिंह, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य, उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव, विल्सन कुमार, ओम प्रकाश, संयुक्त मंत्री ठाकुर प्रसाद विश्वकर्मा, धन बहादुर सिंह संगठन मंत्री, अशोक कुमार मौर्य मीडिया प्रभारी, महेन्द्र पाल, गुफरान प्रचार मंत्री तथा वीरेंद्र कुमार लेखाकार पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री सतीश पाठक, जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल, डॉ. विशाल सिंह, निशा कांत यादव, धनंजय मिश्र, डॉ. रामयश, रजनीश कुमार, शिव प्रकाश, दिनेश कुमार सिंह,कौशल सिंह, चन्द्रशेखर प्रजापति, राजेश यादव, खुशबू यादव, ममता सिंह, अंजू पासवान, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नाथ यादव ने किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शाहगंज सजल सिंह ने आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular