Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के प्रबन्ध कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति का चुनाव बहुत ही व्यवस्थित और प्रशासन का सहयोग लेते हुए वीडियोग्राफी के साथ शान्तिपूर्वक चुनाव अधिकारी के प्रत्यक्ष नियंत्रण में संस्था के नियमावली के अनुसार नगर के सब्जी मण्डी स्थित जायसवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश जायसवाल (पूर्वांचल), महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल चुने गये।

चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता (सुदनीपुर), उप चुनाव अधिकारी जयप्रकाश जायसवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी दयाशंकर जायसवाल ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश जायसवाल को 30 मत, हेमन्त जायसवाल को 22 मत मिले। महामंत्री पद के लिये सुरेन्द्र जायसवाल को 33 मत और विष्णु सहाय को 19 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिये राधेरमण जायसवाल को 43 मत और प्रदीप जायसवाल को 9 मत प्राप्त हुए। रमेश जायसवाल को आय व्यय निरीक्षक और उप मंत्री के लिये बृजेश जायसवाल को निर्विरोध चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के लिये अनिल जायसवाल, अशोक जायसवाल, उमेश जायसवाल, पवन जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, रामजी जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल और सत्य प्रकाश जायसवाल को निर्विरोध चुना गया। साधारण सभा के सभी 56 सदस्यों में से 53 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। सभी पदों के एक-एक मत निरस्त किये गये। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव गठित प्रबन्ध समिति को बधाई देते हुए माल्यार्पण करते हुए बुके भेंट किया। चुनाव प्रक्रिया में सभी तहसीलों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सभी ने इस चुनाव प्रक्रिया में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया।

चुनाव प्रक्रिया में ओम प्रकाश जायसवाल शाहगंज, दुलारे लाल जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, सियाराम जायसवाल, दिनेश जायसवाल, पीयूष जायसवाल, दीपक जायसवाल, राकेश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, संतोष जायसवाल सुनील जायसवाल, अनिल जायसवाल, गुलाब चन्द जायसवाल, संगीता जायसवाल, पंकज जायसवाल, आशा जायसवाल, सुनीता जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, सुरेश चन्द जायसवाल, चंद्रभान जायसवाल, संजय जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल आदि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी के प्रति आभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular