Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उषा श्रवण जायसवाल के सद्भावना पुल नव दुर्गा शिव मन्दिर के समीप केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर एक संदेश दिया है। आज समाजवादी पार्टी एकजुटता से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का हित करने वाला सिर्फ समाजवादी पार्टी है और 20 साल का किला इस बार नगर पालिका में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ढहाने का काम करेगी। प्रत्याशी उषा जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता जिस तरह से इस चुनाव लगे हैं इससे हमें बहुत हौसला मिल रहा है। व्यापारी वर्ग जिस तरह इस चुनाव में खुलकर समर्थन कर रहे है निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेन्द्र यादव, श्रीराम यादव, श्रद्धा यादव, अरशद खान, राजबहादुर यादव, शकील अहमद, रुक्सार अहमद, राजनाथ यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, यशपाल गुप्ता, अनवारुल हक, गप्पू मौर्या, लाल मोहम्मद राइनी, कमालुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, अमरनाथ मोदनवाल, मेवालाल गौतम, आरिफ हबीब, साजिद अलीम, इरशाद मंशूरी, धर्मेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे। संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular