Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने जहां अपने सीनियर को भावभीनी विदाई दी, वहीं एक लम्बे समय तक अपनी शिक्षा से सभी को शिक्षित करने वाले सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। इस दौरान समूचा विद्यालय परिवार भाव—विभोर हो उठा।
शिक्षा क्षेत्र के उक्त विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 7 के बच्चों द्वारा अपने सीनियर रहे कक्षा 8 के बच्चों की विदाई के उपलक्ष्य में समारोह हुआ। इस दौरान बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ समारोह को गति देते हुए विदाई गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति कर समूचे परिवार को भाव—विभोर कर दिया गया।
इसके पहले मुख्य अतिथि वरूण त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने प्रगति रिपोर्ट के साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा इसी सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक श्रीनारायण त्रिपाठी का माल्यार्पण कर कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विशिष्ट अतिथि ने विदाई शब्द की व्याख्या की।
अन्त में कार्यक्रम प्रभारी दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी ने सहयोगियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक अमरनाथ त्रिपाठी व संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। इस दौरान हरी प्रकाश शुक्ला, नन्हे लाल पाण्डेय, राम सजीवन मौर्य, रसोईयों समेत बच्चे बच्चियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular