Monday, April 29, 2024
No menu items!

नीलगाय के हमले से किसान घायल

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में एक बार फिर नीलगाय के हमले से किसान के जख्मी होने की घटना प्रकाश में आयी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गेलई खान (62) दोपहर में खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी समय पीछे से आकर नीलगाय ने हमला कर दिया जिससे गेलई खान गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज हेतु अस्पताल ले गये। गांव में नीलगाय का आतंक किसानों पर कहर बरसा रहा है जिससे किसानों में भय व्याप्त है। इस सन्दर्भ में डीएफओ प्रवीन खरे ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। त्वरित कार्रवाई कर नीलगाय की समस्या का समाधान किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular