Monday, April 29, 2024
No menu items!

रास्ते को लेकर जमकर हुआ बवाल

मौके पर पहुंची पुलिस पर हमले में महिला कांस्टेबल जख्मी
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने में जहां पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर हुये हमले में महिला कांस्टेबल जख्मी हो गयी।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी महन्थू सिंह और विनोद सिंह के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी जब दोनों में विवाद शुरू हुआ तो एक पक्ष द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष की महिलायें उग्र हो गयी और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया जिससे एक महिला कांस्टेबल जख्मी हो गयी। थानाध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को हिरासत में लेने के साथ ही घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजे। घायलों में महन्थू सिंह की स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने विनोद सिंह पुत्र प्रसिद्ध नारायण सिंह तथा बिनोद सिंह की पुत्री श्रेया सिंह, खुशबू सिंह, गुडलक सिंह, सोनम सिंह, पूनम सिंह, सन्दीप सिंह सहित एक अन्य के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 147, 323, 504, 506, 427, 452, 354, 332, 353 व 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नें आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत गिरफ्तार 6 आरोपितों को चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular