Sunday, April 28, 2024
No menu items!

हौज टोल प्लाज़ा पर आये दिन हो रही मारपीट

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर हौज में स्थित टोल प्लाज़ा पर आए दिन हो रही मारपीट चर्चा का विषय बन गयी है। सोमवार की शाम को भी एक स्कार्पियो सवार लोगों की टोल प्लाज़ा पर जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि स्कार्पियो वाले ने कहा कि फ़ास्ट टैग से उसका पैसा कट गया जबकि टोलप्लाज़ा कर्मी बोले पैसा नही कटा। जब स्कार्पियो वालों ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। आये दिन यहां मारपीट हो रही है। नए ठेकेदार के आने के बाद टोल प्लाज़ा कर्मचारियों की मनबढी हो गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular