Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जातिवाद की आग

जातिवाद की आग

जातिवाद की आग न सुलगाओ यारों,
अपनी कौमी एकता न घटाओ यारों।
बे-नूर जिंदगी जीने से क्या फायदा?
देश की सूरत फिर न बिगाड़ो यारों।

नदियों खून बहा तब देश हुआ आजाद,
देशभक्ति का ग्राफ न झुकाओ यारों।
मनुष्य होना अभी है एक कल्पना,
जीते जी इंसानियत को न मारो यारों।

अर्श को छू रही है एक तरफ उपलब्धि,
अपने देश का संस्कार न मिटाओ यारों।
मत छलो, मत रौदों, किसी जाति को तू,
घी डालकर आग न बुझाओ यारों।

मत लाल करो चेहरा किसी कोख का,
लोकतंत्र के ऊपर धूल न चढ़ाओ यारों।
जमीं से नाप दिया तूने सूरज-चाँद को,
उजले मन पे काई न जमाओ यारों।

इंद्रधनुष सा रंगीन है ये मेरा चमन,
मां भारती की पीड़ा न बढ़ाओ यारों।
बसंत में खींजाँ का आह्वान ठीक नहीं,
छूत-छुवाई की बात न उछालो यारों।
रामकेश एम. यादव, मुम्बई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular