Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कामगारों में किया गया खाद्यान्न वितरण

शाहगंज, जौनपुर। व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई इन्डिया की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा मकर संक्रांति पर कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट पर कामगारों को खाद्यान्न का वितरण किया गया।
संस्थाध्यक्ष सरफराज ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर कामगारों में खाद्यान्न वितरण का आयोजन किया जाता है जिसे आगे बढ़ाने का काम किया गया है। संस्था समाज जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निर्बल और ज़रूरतमंद लोगों के सहयोग में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है।
मकर संक्रांति पर्व पर 3 सौ से अधिक कामगारों को लाई, चूड़ा, गट्टा आदि का पैकेट वितरित कर बधाई दिया गया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक श्रीश गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गुलाम साबिर, पंकज सिंह, सचिव विनायक गुप्ता, मुराद अली, शेखर साहू, रजा हुसैन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular