Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने लगवाया फूड लाइसेंस शिविर

158 व्यापारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन एवं 36 का हुआ नवीनीकरण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की मौजूदगी में एसडीएम ने किया उद्घाटन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को फूड लाइसेंस का कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का कार्यक्रम किया। यह आयोजन खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे पर हआ जिसका उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर सुनील भारती ने किया। कार्यक्रम में खाद्य विभाग की ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय, देवेश यादव, सुधीर राय, वीरेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। कैंप के माध्यम से 158 नए रजिस्ट्रेशन एवं 36 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को संबोधित मुख्य अतिथि सुनील भारती ने कहा कि व्यापार मंडल ने निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय कार्य किया है जो व्यापारी हित में कैंप लगाकर लाइसेंस बनाने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाये हों, वह कैंप में जरूर बनवा लें। खाने-पीने की सामग्री या इससे संबंधित व्यवसाय करने वालों को कानूनी रूप से फूड लाइसेंस की आवश्यकता होती है। सरकार द्वारा फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। जो भी व्यापारी लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हो, वह आवेदन कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम आयोजक अमित जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे और व्यापार मंडल खाद्य व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह और नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों के लिए हम सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम संयोजक विनय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को अजय गुप्ता, संजय केडिया, अभिताश गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष देव ने किया। अन्त में योगेश साहू ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, मो. दानिश, अनिल हरलालका, प्रवीण शाह, विजय केडिया, रूप नारायण माली, उमेश जायसवाल, विवेक सेठी, संतोष साहू, मनोज विश्वकर्मा, घनश्याम गुप्ता, महेश गुप्ता, अनुज सेठ, राजेंद्र सेठ, मो. बिस्मिल्लाह, राकेश जायसवाल, सिराज अहमद, दीपक केडिया, एस. बैंकर, महेश सेठ, गौरव सिंह, अशोक मौर्य, शनि साहू, अर्पित साहू, शेखर सेठ, संजय सोनी, आकाश जायसवाल, हिमांशु अग्रहरी, रमन हरलालका सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular