Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्व विधायक उमाशंकर हमेशा किये जायेंगे याद: ललई यादव

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। वही इंसान हमेशा याद किया जाता है जो समाज के लिए कुछ कर के जाते हैं। पूर्व विधायक उमाशंकर यादव समाज के हितैषी थे। लोगों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहते थे। उक्त बातें सपा पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कही।
क्षेत्र के राजपुर रूखार चरियाही निवासी पूर्व विधायक उमाशंकर यादव की मंगलवार दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सपा पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने पूर्व विधायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उमाशंकर गरीबों के मसीहा थे। पूर्व विधायक के ज्येष्ठ पुत्र जयसिंह यादव ने जरूरतमंदों को वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमापति यादव, खुटहन प्रमुख बृजेश यादव, महावीर यादव, दीनानाथ सिंह, महेंद्र यादव, मिठाई लाल, शेर बहादुर, सालिक राम, भानु प्रताप यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, पप्पू यादव, प्रफुल्ल यादव, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, विजय भारत सहित तमाम लोग रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular