Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पूर्व प्रधान नहीं रहे, दौड़ी शोक की लहर

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सन्दहा गांव के पूर्व प्रधान का शनिवार सुबह लंबे बीमारी के चलते निधन हो गया। मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर गूंज उठी। जानकारी के अनुसार सन्दहा गांव के निवासी कृष्ण देव तिवारी 45 वर्ष बीते कुछ माह से उनकी तबीयत खराब रहती थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक उनकी तबीयत स्थिर थी। अचानक शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत खराब होने लगी और उनकी मृत्यु हो गई। खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर गूंज उठी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रामघाट पर हुआ जहां भारी मात्रा में ग्रामीण, प्रधान, पूर्व प्रधान, शुभचिंतक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular