Monday, April 29, 2024
No menu items!

चार पहिया सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर किया तोड़—फोड़

ताला तोड़कर स्टोर रूम से उठा ले गये रूपये
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित आजमगढ़ हाइवे किनारे बीती रात एक रेस्टोरेंट में चार पहिया वाहन सवार चार—पांच युवक तोड़—फोड़ करते हुए स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग 15 सौ रुपए निकाल ले गए। रेस्टोरेंट संचालक ने रात्रि में ही 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाया। सुबह थाने पर लिखित सूचना दिया।पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है।
जानकारी के अनुसार पचहटिया निवासी नीरज सिंह आजमगढ राजमार्ग पर राज दरबार नामक रेस्टोरेंट चलाते हैं। बीती रात ढाई बजे रेस्टोरेंट पर चार पहिया वाहन से चार—पांच की संख्या में युवक पहुंचे जो तोड़फोड़ करते हुए रेस्टोरेंट के गमले, फूल पत्तियां आदि तोड़ने लगे। फिर स्टोर रूम का ताला तोड़कर 15 सौ रूपए लेकर वाहन में बैठकर चले गए। वे लोग लगभग दस मिनट तक घटना को अंजाम दिये। रेस्टोरेंट के कर्मचारी स्टाफ रूम में सो रहे थे। वाहन सवारों के जाने के बाद जग रहे डरे सहमे एक कर्मचारी ने रेस्टोरेंट संचालक को सूचना दिया। घटना का अंश रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गया है। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular