Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीज बूथ पर नि:शुल्क शीतल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में भीषण गर्मी के मद्देनजर जेसीज चौक स्थित जेसीज बूथ पर नि:शुल्क शीतल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
संस्थाध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी में किसी प्यासे को जल पिलाने से पुनीत कार्य भी नहीं है। इसी के मद्देनजर संस्था के पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल की माता प्रमीला देवी की पुण्य स्मृति में हर वर्ष प्याऊ का आयोजन होता है। इस बार शुभारंभ विधायक रमेश सिंह ने किया। पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि यह प्याऊ डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक चलेगा और राहगीरों को राहत पहुंचाएगा।
मुख्य अतिथि विधायक जी ने कहा कि संस्था का प्रयास अत्यंत पुनीत है। उन्होंने नगरवासियों से ऐसे और भी प्याऊ लगवाने की अपील करते हुये कहा कि लोगों को अपने घरों की छतों और अपने घर के बाहर पशु—पक्षियों के लिए भी पानी का बर्तन रखना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ जायसवाल, दिनेश चंद गांधी, दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, सचिव कार्तिक अग्रहरी, कोषाध्यक्ष उज्जवल सेठ, देवी प्रसाद चौरसिया, शुभम गुप्ता, आशीष सोनी, विवेक सोनी, अश्वनी यादव, जेजे चेयरमैन आदित्य गुप्ता समेत तमाम जेसी साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular