Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मुर्की में लगा कचरे का अम्बार, कचरे से निकलने वाली दुर्गंध से लोग परेशान

मस्जिद के समीप व्याप्त गन्दगी ने ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार बेखबर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुर्की में मस्जिद से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगी गन्दगी के अम्बार की साफ सफाई नन होने से ग्रामीणों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि माहे रमजान के मद्देनजर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा उसी रास्ते से मस्जिद में जाकर नमाज अदा किया जाता है। गन्दगी की सफाई के लिये जब ग्राम प्रधान सादिक अहमद ने सफाई कर्मियों को विगत पंद्रह तारीख को गाँव मे बुलाया तो सफाई कर्मी मस्जिद के पास लगे कूड़े के ढ़ेर के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा कर चले गये।
सफाईकर्मियों को बगैर कूड़ा साफ किये जाता देख प्रधान ने जब पूछा तो बाद में सफाई करने का बहाना बनाकर चलते बने।वही मो सादिक ने बताया कि गांव के बीचों बीच लगे कूड़े के अंबार से आस पास के लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को अलविदा रोजे की नवाज है, मगर आलम तो देखिए कचरे का ढेर आज भी टीले की तरह पड़ा हुआ है। वहीं मस्जिद समेत गांव में कई जगह गन्दगी का अम्बार लगा है।
मस्जिद के पास लगे कूड़े के ढ़ेर से गाँव के नमाजी खासे परेशान हैं। गांवों की साफ सफाई के लिए बकायदा सफाई कर्मी नियुक्त किये जाते है। बावजूद इसके भी गांवो में कचरे का अंबार लगा हुआ है, यह एक सोचनीय विषय है। बहरहाल कब और कैसे कचरे को हटाया जायेगा, यह तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular