Monday, April 29, 2024
No menu items!

सरे बाजार में प्रेमिका ने प्रेमी को पीटा

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में मंगलवार को एक युवक को दूसरी लड़की के साथ देख प्रेमिका ने चप्पल से पिट दिया। बाजार के लोग यह देख भौचक रह गये जानकारी के अनुसार उक्त बाजार से कल्यानपुर गांव जाने वाली सड़क पर एक युवक एक लड़की से बातचीत कर रहा था।
सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी किसी लड़की ने ही युवक की प्रेमिका को दे दिया।प्रेमिका दस मिनट के भीतर ऑटोरिक्शा से उक्त बाजार में पहुंच गई। बाजार में पहुंचने बपर उसे एक लड़की ने इशारा करके युवक को दिखा दिया। प्रेमिका तत्काल मौके पर पहुच गयी। उसने युवक को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद जो लड़की युवक से बात कर रही थी। उसने भी उसको झूठा कहकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। बहुत देर तक ड्रामा चलता रहा। उसके बाद धीरे—धीरे लोगों की भीड़ बढ़ता देख वे तीनों खिसक गई। घटना को लेकर काफी चर्चा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular