Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गीतांजलि का 52वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। जनपद की ख्यातिलब्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि का 52वां शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। समारोह के कार्यक्रम अध्यक्ष डा. ब्रम्हेश शुक्ला, मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि प्रो. आरएन त्रिपाठी सदस्य लोक सेवा आयोग, मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, प्रो. अजय द्विवेदी डीन प्रबन्ध संकाय एवं छात्र कल्याण पूविवि रहे।

समारोह के प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा गीताजंलि रचयिता राष्ट्रकवि ठा. रविन्द्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात संस्था द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण, रूद्राक्ष की माला, अंगवस्त्र एवं बाबा विश्वनाथ मन्दिर का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ मोदनवाल ने स्वागत भाषण दिया।

समारोह के द्वितीय चरण में संस्था के नवचयनित अध्यक्ष डा. ब्रम्हेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शाह, राकेश सेठ, डॉ. रूप नारायण माली, विवेक सेठी, उपाध्यक्ष धर्मसेन सिंह, रविशंकर, विनोद कुमार मोदनवाल, महामंत्री अमन सहगल, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सह कोषाध्यक्ष लवकुश सोनी, ऋषभ सोनी, कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ मोदनवाल, प्रवक्ता गणेश मोदवाल के साथ अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि द्वारा दिलायी गई। संस्था के परम्परानुसार पुराने सदस्यों क्रमशः गोपालदास विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेन्द्र अग्रहरी, विनोद मोदनवाल को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। संस्था में नय सदस्यों में धनन्जय, रामभुवन सिंह, संजीत कुमार सिंह, सत्यकुमार मोदनवाल, विनोद कुमार मोदनवाल, रवि सेठ, अनिल कुमार सेठ, सुशील कुमार स्वामी, श्याबाबू प्रजापति, मनीष जायसवाल को सदस्यता दिलायी गई।

वक्ताओं में डा. पीसी विश्वकर्मा एवं अनिल अस्थाना महासमिति अध्यक्ष ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। संचालन पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र देव विक्रम ने किया। आभार महासचिव अमन सहगल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शशि श्रीवास्तव, गौतम सोनी, चन्द्र प्रताप सोनी, हबीब आलम खॉ, अम्बरीश पाण्डेय, रामप्रताप सोनी आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular