Monday, April 29, 2024
No menu items!

वार्षिकोत्सव में बच्चों के कौशल की दिखी झलक

आरएम पब्लिक स्कूल के 30 प्रतिभाशाली छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। हृदयरोग विशेषज्ञ डा.पंकज सिंह ने कहा कि बच्चो में बहुत सारी प्रतिभाएं छिपी होती हैं। जरूरत है उन्हें पाचन कर तराशने की। वे रविवार देर रात टिकरी स्थित आरएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का यह दायित्व है कि वे हर बच्चे को अपना बच्चा समझ कर उनके साथ वात्सल्य व प्यार का व्यवहार करें।
उन्होंने प्रारम्भ में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया तथा मुख्य भवन के प्रथम तल पर बने साइंस लैब का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षक एक कुशल शिल्पी की भूमिका का निर्वहन करता है। वह बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार सुसंस्कृत व सद्व्यवहार के साथ नैतिक ज्ञान देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गान के साथ साथ पंजाबी भांगड़ा, भरतनाट्यम, वीहू नृत्य, धोबी नाच, गुजराती डांडिया, राधा कृष्ण लीला, हम होंगे कामयाब तथा संदेशे आते हैं जैसे गीत, देश गान तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर आधारित एकांकी पर लोगों ने खूब तालियां बजायी। विद्यालय के डायरेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह व लक्ष्य कोचिंग के निदेशक डीवी सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय के तीस प्रतिभाशालियों को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वक्ताओं में प्रमुख रूप से बक्शा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, डॉ अनुज सिंह, सुधाकर मिश्र, रवीन्द्र तिवारी आदि रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के पाण्डेय ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश उपाध्याय, अजय मिश्र, शिव प्रकाश सिंह, प्रधानपति राजेन्द्र सिंह भोले, राज कुमार सिंह, संजय माली, सत्येंद्र विक्रम सिंह, रूपम सिंह, अरुण मिश्र, राजेश यादव, अजीत दीक्षित, पुष्पेंद्र विक्रम सिंह, रतन कुमार आदि सक्रिय रहे। अध्यक्षता इंटर कालेज ककोहिया के प्रबन्धक खुशहाल सिंह व संचालन शिक्षक अशोक सिंह ने किया। संस्थापक प्रबन्धक राजमूर्ति सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular