Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कनवरिया गाँव की शोभा बढ़ा रहा भव्य सजावट का दुर्गा पूजा पण्डाल

खेतासराय, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों मेंसजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के कनवरिया गाँव में डॉ. चंद्रकला के नेतृत्व में नव दुर्गा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। डॉ. चंद्रकला ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरुष बच्चे इकठ्ठा हो जाते हैं। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। यह सब दीपक, राजकुमार, राम अनुज, धर्मपाल, सुरेन्द्र, दिनेश सहित ग्रामीणों के सहयोग से सम्भव हो पा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular