Sunday, April 28, 2024
No menu items!

धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। बरईपार क्षेत्र के शिवरिहा गांव में सोमवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया गया। बता दें कि दीपावली के दूसरे दिन पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर यह पूजा मनाते हैं। इस गांव में यह पूजा 80 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजन के माध्यम से वन की देवी तथा आदि शक्ति मां दुर्गा की भी पूजा की जाती है।

जब द्वापर में गोकुलवासियों से इंद्र की पूजा बंद कराकर भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत पर वन की देवी वनस्पति तथा आदि शक्ति मां दुर्गा तथा गोवर्धन पर्वत की पूजा करायी तो भगवान इन्द्र इस बात को जानकर कोप गये और गोकुलवासियों के ऊपर 56 पहर आंधी तूफान के साथ बारिश कर नष्ट करने का निर्देश दिया। तब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत से प्रार्थना कर अपनी उंगली पर उठाकर सभी गोकुलवासियों तथा गायों की इन्द्र के प्रकोप से रक्षा की। आज भी गोवर्धन पूजा की परम्परा है।

यह बातें पूजा के मुख्य आयोजक डा. रामचंद्र यादव ने बताया। गांव के बगल विशाल वट वृक्ष के नीचे पर्वत ऊठाये भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा रखकर पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर हर्षोल्लास से पूजन किये। इस अवसर पर अरविंद यादव, राकेश यादव, वरूण, विवेक, अभिषेक, आलोक, अशोक सिंह, सोनू, लक्ष्मीकान्त, पन्ने बिंद, झभर, नरेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular