Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उद्योग व्यापार मण्डल के 50वें वर्ष पूर्ण पर भव्य दीपोत्सव का हुआ आगाज

हेमंत शुक्ला/सूरज जायसवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50वीं वर्षगाँठ स्वर्ण पर जनपद प्रयागराज में आयोजित दीपोत्सव एवं 50वीं वर्षगाँठ में संस्थापक सदस्य रहे नगर के सम्मानित प्रेमचंद गुप्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामकृष्ण श्रीवास्तव के भाई को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक/अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव एवं जिला महिला अध्यक्ष एड. जूही जायसवाल ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम प्रयागराज के चौक स्थिति ऐतिहासिक नीम के पेड़ पर 111 दीपदान जिला एवं नगर के समस्त पदाधिकारियों के साथ करते हुए नारों के साथ उद्घोष किया।

इस दौरान संस्थापक सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी को जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा, नगरध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, भगवान केसरवानी, महामंत्री निखिल पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी, मुकेश गुप्ता, जिला युवाध्यक्ष नेत्र श्रीवास्तव, नगर युवा अध्यक्ष गौरव करवरिया, महामंत्री अंकित गुप्ता, अरशद बालू, अभिषेक केसरवानी, रवि सेठ, विवेक खन्ना, सौरभ जैन, नीरज साहू, विक्की जौहरी, महिला विंग की जूही जायसल, संदीपमा वर्मा, प्रीति गुप्ता, अंजलि केसरवानी, मालती केसरवानी, दीपा कपूर, मीरा राय, रीना खन्ना ने सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular