Monday, April 29, 2024
No menu items!

किराना व्यवसायी संघ का हुआ गठन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किराना व्यवसायी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा किया। अध्यक्ष के लिए विजय अग्रहरी, महामंत्री आशीष गुप्ता और गुलजारी लाल साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से उपयुक्त घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष ने नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नए पदाधिकारी को माल्यार्पण करते हुए व्यापार मंडल के नियमावली के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी का एहसास करते हुए उनके अधिकार और उनके कर्तव्य के बारे में बताया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर व्यापार मंडल को और मजबूत करने की बात कही।
बैठक में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनाज व्यापार मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र साहू, राकेश जायसवाल, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि ने किया। अन्त में नगर महामंत्री उत्तरी मनोज साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular