Monday, April 29, 2024
No menu items!

गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस एवं ट्रस्ट स्थापना दिवस पर गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन (ट्रस्ट) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया जहां गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन (ट्रस्ट) के बैनर तले ट्रस्ट के अधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउण्डेशन कार्यालय समेत रक्तदान शिविर का आयोजन संपूर्ण भारत में आयोजित किया गया है। ट्रस्ट के संरक्षक इन्द्रदमन उपाध्याय व सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रक्तदान से कई जिन्दगियां बचाई जा सकती हैं तथा रक्तदाता के शरीर में नये रक्त का संचार होता है। शिविर में संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, अतुल मिश्रा ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में दर्जनों सक्रिय सदस्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular