Monday, April 29, 2024
No menu items!

गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन ट्रस्ट ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

शुभम जायसवाल
जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर सहित गुरुक्षेत्र परिसर में पौधरोपण का कार्य किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए। सचिव शुभम चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया जाता है।
संस्थाध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है और समय-समय पर पौधों की देखभाल की जाती है। संस्था के संरक्षक व सह संरक्षक ने सदस्यों से आह्वान किया कि अपने जीवन काल में हर इंसान एक पौधा जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सेवा करें।
ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय व उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान संस्था संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार इंद्रदमन उपाध्याय, सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular