Monday, April 29, 2024
No menu items!

विकास किया है और विकास ही करेंगे: मीना साहू

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। वादा नहीं कार्य करेंगे, विकास किया है और विकास ही करेंगे। उक्त बातें स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन श्रीमती मीना साहू ने गुरूवार को जनसम्पर्क के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने नगर के मोहल्ला नालापार प्रथम, नालापार द्वितीय में घर—घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया। इस दौरान सभी धर्म व जाति के लोगों ने एक स्वर में अपना आशीर्वाद दिया।
इस दौरान श्रीमती साहू के साथ भूपेंद्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेश मिश्रा, छोटू सेठ, गोलू सेठ, दीपक सेठ, रिहान अंसारी, सोहेल अंसारी, उस्मान अंसारी, दीपक यादव, अरविंद यादव, शरण निषाद, चक्र सोनकर, मनोज चौधरी, रामजन्म सोनकर, बांके लाल सोनकर, सुरेंद्र उपाध्याय सहित तमाम सपाजन एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular