Monday, April 29, 2024
No menu items!

गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: सुरेश यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुरारा गॉव में रविवार को श्रीनाथ यादव की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान लगभग 300 कंबल लोगों में वितरण किये गये। सपा नेता सुरेश यादव ने बताया कि इस समय भीषण ठंड का प्रकोप चल रहा है और इस भीषण ठंड में कमजोर व गरीब तबके के लोगो का जीवन जीना दुबर हो जाता है जिसको लेकर हम लोगों ने कंबल वितरण कार्यक्रम पिछले 5 सालों से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करना पुनीत का कार्य है, इसलिए हर वर्ष अपने ग्रामवासियों में कंबल वितरण पिता जी के हाथों कराया जाता है और यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर रामचंद्र चौरसिया, मनोज मिश्रा, राज बहादुर यादव, डब्बल अहमद, विवेक शर्मा, नेत राम समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular