Sunday, April 28, 2024
No menu items!

खम्भों पर लगाये जायेंगे यातायात जागरूकता संदेश लिखे होर्डिंग

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने यातायात जागरूकता के लिये एक अनूठा कदम उठाया है। अब नगर भर में बिजली के खम्भों पर यातायात जागरूकता लिखे संदेश होर्डिंग की तरह लगाये जायेंगे ताकि लोग सचेत होकर वाहन चला सकें। इन होर्डिंग्स का उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने अनावरण किया।

जेसी सप्ताह चेयरमैन विवेक ने बताया कि 9 से 15 सितम्बर तक चल रहे जेसी सप्ताह के तहत नगरवासियों और राहगीरों में यातायात जागरूकता के उद्देश्य से यह अनूठा कार्यक्रम कराया जा रहा है। बिजली के खम्भों पर लिखे जागरूकता संदेश लोगों को यातायात नियमों और उनके पालन की याद दिलाएंगे। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय त्यागी ने इन होर्डिंग्स का अनावरण किया।

अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने कहा कि जेसी सप्ताह के दौरान कराये जा रहे जनोपयोगी कार्यक्रमों में शामिल यह कार्यक्रम लोगों को यातायात नियमों के पालन की सलाह देगा और ऐसा नहीं करने पर होने वाले नुकसानों से सचेत करेगा। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र जायसवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रविकांत जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, सचिन वर्मा, सजन सोनी, राम अवतार अग्रहरि, धीरज जायसवाल, आशीष सोनी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जेसी सप्ताह के तीसरे दिन संस्था द्वारा अयोध्या मार्ग पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा, दीपक सिंह, अश्वनी यादव, डॉ. बालाजी राव, आशीष प्रीतम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular