Monday, April 29, 2024
No menu items!

छप्पर में लगी आग से गृहस्थी का सामान स्वाहा

पुरानी रंजिश में युवकों पर लगा आगजनी का आरोप
कौशलेन्द्र पाण्डेय/पंकज बिन्द
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी शिव प्रसाद गौतम ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के दो लोगों पर आगजनी का आरोप लगाया। आरोप के अनुसार केवटली गांव रात 1 बजे छप्पर में आग लग गई थी जहां गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गांव के अनिल यादव व सूरजपाल यादव के ऊपर आगजनी करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में बात विवाद हुआ था। वहीं ये लोग जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी दिए थे लेकिन प्रार्थी डरवश कोई तहरीर नहीं दिया था जिससे मनबढ़ लोगों ने रात को छप्पर में आग लगा दिया गया। छप्पर में रखे गृहस्थी का अनाज, कपड़े, रजाई, गद्दे, 30000 नगदी जलकर राख हो गये। 7 मुर्गी के चूजे की झुलसने से मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular