Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राखी बांधने जा रहे पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पती गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के खानपुर चौरवा निवासी प्रमोद कुमार अपनी पत्नी मालती देवी को लेकर राखी बांधने अपनी ससुराल शाहगंज क्षेत्र के अशरफपुर गांव जा रहे थे कि उक्त स्थान पर ट्रक की चपेट में आने गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में लोग दोनों को उपचार हेतु शाहगंज ले गए जहां गम्भीर स्थिति देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular