Monday, April 29, 2024
No menu items!

विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. वन्दना व डॉ. मिथिलेश तीसरी बार शामिल

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की पूर्व संकायाध्यक्ष एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना राय और केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. मिथिलेश यादव ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार तीसरे वर्ष भी जगह बनाई है। इन वैज्ञानिकों की अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ा है। प्रो. वंदना राय पिछले 24 वर्षों से अधिक समय से बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मानव आणविक अनुवांशिकी में स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों और फोलिक एसिड से सम्बंधित जींस समेत अनेक बीमारियों को प्रभावित करने वाले सिंगल न्युक्लीओटाइड पोलीमोर्फिस्म पर महिलाओं व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिये कार्य कर रहीं हैं।

प्रो. वंदना राय मुख्य रूप से विभिन्न जन्मजात, न्यूरोलॉजिकल, मानसिक, कैंसर तथा आयु से सम्बंधित बीमारियों पर शोध कार्य कर रही हैं। प्रो. राय के 100 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकशित हो चुके हैं। डॉ. मिथिलेश यादव एक दशक से अधिक समय से पॉलीमर केमिस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक उनके 65 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular